Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
SPORTS

न्यूजीलैंड टी20 दौरे से बाहर हुए इंग्लिस, एलेक्स कैरी टीम में शामिल

मेलबर्न, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News). ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-Batsman जॉश इंग्लिस पिंडली की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में एलेक्स कैरी को शामिल किया गया है.

Josh Inglis

जानकारी के अनुसार, इंग्लिस को मंगलवार को पर्थ में रनिंग सेशन के दौरान दाहिनी पिंडली में खिंचाव महसूस हुआ. स्कैन रिपोर्ट के बाद उन्हें पूरी श्रृंखला से बाहर कर दिया गया. यह मुकाबले 1, 3 और 4 अक्टूबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे.

इंग्लिस इस सीरीज से बाहर होने वाले चौथे बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. इससे पहले पैट कमिंस (कमर की चोट), कैमरन ग्रीन (शेफील्ड शील्ड की तैयारी) और नाथन एलिस (पहले बच्चे के जन्म के कारण) भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए.

यह इंग्लिस की पिछले नौ महीनों में दूसरी पिंडली की चोट है. दिसंबर 2024 में भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान भी उन्हें चोट लगी थी, जिसके चलते वे बिग बैश लीग का बाकी सीजन मिस कर गए थे. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि वे 19 अक्टूबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे.

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण है क्योंकि शुरुआती 14 सदस्यीय टीम में कोई अतिरिक्त विकेटकीपर शामिल नहीं था. कैरी अब अपने शील्ड सीजन में पूरी तरह हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि उन्हें वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले टीम के साथ रहना होगा.

टी20 फॉर्मेट में कैरी का रिकॉर्ड खास प्रभावी नहीं रहा है, लेकिन हाल ही में कर्न्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लिस की अनुपस्थिति में उन्होंने विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी.

चयन से जुड़ी ये मुश्किलें आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी चिंता का कारण बन सकती हैं, क्योंकि आईसीसी नियमों के अनुसार केवल 15 खिलाड़ियों को ही चुना जा सकता है और चोटिल खिलाड़ी की जगह तभी बदली जा सकती है, जब वह पूरी तरह बाहर हो.

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम (न्यूजीलैंड दौरा): मिचेल मार्श (Captain ), सीन एबट, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मैट कूनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टॉइनिस, एडम जाम्पा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *