Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी बदमाश ओमवीर पोसवाल गिरफ्तार

जयपुर, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News). Rajasthan पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश ओमवीर पोसवाल (23), निवासी बहरोड़ को गिरफ्तार किया है. यह शिप्रापथ थाने में दर्ज जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था.

गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (AGTF एवं अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि यह मामला 18 मई का है. जयपुर के त्रिवेणी चौराहे पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने कार सवार अनिल कुमार और उसके दोस्त सचिन पर हमला कर दिया था. हमले में अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी से गंभीर चोटें आई थीं, जबकि सचिन का हाथ टूट गया था. बदमाशों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और ₹15,000 नकद भी लूट लिए थे. शिप्रापथ थाने में दर्ज इस मामले का मुख्य आरोपी ओमवीर पोसवाल अपने 15-20 साथियों के साथ शामिल था.

बहरोड़ से झुंझुनूं जाते समय पकड़ा गया

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ को सूचना मिली थी कि ओमवीर पोसवाल बहरोड़ से सिंघाना (झुंझुनूं) जा रहा है. तकनीकी मदद से सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने शिप्रापथ थाने के कांस्टेबल राजवीर सिंह को साथ लेकर सिंघाना बस स्टैंड पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया.

पुलिस टीम की भूमिका

एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जुगन सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल राजवीर सिंह की अहम भूमिका रही.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *