Skip to content
Monday, 26 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा: स्मार्टवॉच से नकल करते इंजीनियरिंग छात्र को पुलिस ने पकड़ा

जयपुर, 20 सितंबर (Udaipur Kiran News). Rajasthan ग्रेड फोर्थ भर्ती Examination में नकल करने की कोशिश कर रहे एक इंजीनियरिंग छात्र को अशोक नगर थाना पुलिस ने Saturday को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी छात्र स्मार्टवॉच के जरिए पेपर की फोटो खींचकर वॉट्सऐप पर बाहर भेज रहा था. पुलिस ने मौके से स्मार्टवॉच और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.

Rajasthan

थानाधिकारी किशन कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभ्यर्थी का नाम रवि झाझड़िया (25), निवासी खंडेला जिला सीकर है, जो वर्तमान में मुरलीपुरा, जयपुर स्थित आईएएस कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है. उसने बीटेक (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है. Examination में उसका सेंटर महात्मा गांधी सरकारी स्कूल, अशोक नगर में लगा था.

ऐसे पकड़ा गया नकलचोरी का खेल

  • रवि ने स्मार्टवॉच को अंडरगारमेंट में छिपाकर सेंटर के भीतर ले गया.

  • सुबह करीब 10:30 बजे उसने प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर वॉट्सऐप से बाहर भेज दी.

  • उसकी संदिग्ध हरकतें देखकर केंद्र अधीक्षक को शक हुआ.

  • पूछताछ में रवि ने पहले इनकार किया, लेकिन दबाव बढ़ने पर घबरा गया.

  • तलाशी लेने पर स्मार्टवॉच बरामद हुई.

  • जांच में स्पष्ट हुआ कि उसने पेपर बाहर भेजा था.

आरोपी का कबूलनामा

प्रारंभिक पूछताछ में रवि ने बताया कि उसका मकसद गूगल पर कठिन सवाल डालकर उत्तर निकालना था, लेकिन वह ऐसा कर नहीं सका. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और घर से मिले मोबाइल को भी जब्त कर लिया.

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया जा रहा है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *