Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

इंडियन सोसायटी फॉर ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट की नेशनल काउंसिल मीटिंग उदयपुर में सम्पन्न

उदयपुर, 20 सितंबर (Udaipur Kiran News). इंडियन सोसायटी फॉर ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट (ISTD) की नेशनल काउंसिल मीटिंग Saturday को होटल जिंजर में सम्पन्न हुई. इस बैठक में देशभर से आए 80 से अधिक सदस्य और अतिथि शामिल हुए.

उदयपुर

उदयपुर चैप्टर के चेयरमैन विद्याविनोद नंदावत ने परिषद् सदस्यों का उपरणा और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा स्वागत भाषण से सभा का शुभारंभ किया. नेशनल प्रेसिडेंट अतुल शाह ने बैठक का संचालन किया.

मीटिंग में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए.

नेशनल प्रेसिडेंट अतुल शाह ने शानदार आयोजन के लिए उदयपुर चैप्टर चेयरमैन विद्याविनोद नंदावत और उनकी कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया. बैठक का समापन चैप्टर सेक्रेटरी डॉ. कमल राठौड़ द्वारा प्रस्तुत वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *