Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष का आज समापन, पूर्वजों की शांति हेतु हुआ श्राद्ध तर्पण

New Delhi, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News). पितृ अमावस्या आज sunday को है और इसके साथ ही पितृ पक्ष का समापन हो गया. अश्विन मास की अमावस्या को पितृ पक्ष का अंतिम दिन माना जाता है. इस अवसर पर अंतिम श्राद्ध और तर्पण कर पितरों को विदाई दी जाती है.

पितृ अमावस्या

सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व बताया गया है. इन 15 दिनों के दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है. मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज धरती पर आते हैं और श्राद्ध के माध्यम से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देकर लौट जाते हैं.

भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू हुआ पितृ पक्ष इस बार 7 सितंबर को प्रारंभ हुआ था और 21 सितंबर को पितृ अमावस्या के साथ समाप्त हुआ. इस दिन महालया अमावस्या भी होती है, जिसे सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्राद्ध करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *