उदयपुर, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News). उदयपुर पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए sunday अलसुबह विशेष अभियान चलाते हुए जिलेभर में बड़ी कार्रवाई की. वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत पुलिस ने दबिश देकर कुल 276 अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार किया.

101 से अधिक टीमें, 641 स्थानों पर दबिश
महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और जिला Superintendent of Police योगेश गोयल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. अतिरिक्त Superintendent of Police उमेश ओझा (शहर), गोपाल स्वरूप मेवाड़ा (मुख्यालय), अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) सहित सभी वृताधिकारियों के सुपरविजन में जिलेभर में 101 से अधिक टीमें गठित की गईं. करीब 410 पुलिस अधिकारी और जवानों ने एक साथ 641 से अधिक स्थानों पर दबिश दी.
276 गिरफ्तार, 68 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ
कार्रवाई में 76 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटी, 13 सामान्य मामलों में वांछित आरोपी और 181 अपराधियों को नए विधिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया. साथ ही आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को पकड़ा गया. पुलिस ने 68 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश देकर उनसे पूछताछ भी की.
अभियान का विवरण
-
स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी : 61 स्थाई वारंटी और 15 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण
-
हिस्ट्रीशीटर : 68 घरों पर दबिश और पूछताछ
-
पूर्व चालानशुदा अपराधी : 181 को Indian नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 170, 172 और 129 के तहत पाबंद
-
सामान्य प्रकरण में वांछित आरोपी : 13 गिरफ्तार
-
आबकारी अधिनियम : 6 प्रकरण, 2 गिरफ्तार
-
अन्य अधिनियम : 2 प्रकरण, 1 गिरफ्तार
आगे भी जारी रहेगा सख्त अभियान
जिला Superintendent of Police योगेश गोयल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने आमजन से अपील की कि अपराध और अपराधियों की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.