Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जयपुर में 30 लाख रिश्वत लेते पटवारी का दलाल गिरफ्तार, नामांतरण के एवज में 50 लाख की मांग

जयपुर, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News). भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने sunday रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी के दलाल को 30 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. वहीं, घूसखोर पटवारी नरेंद्र मीणा ट्रैप की आशंका से फरार हो गया.

जयपुर में 30 लाख रिश्वत लेते पटवारी का दलाल गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, कालवाड़ रोड स्थित एक जमीन का नामांतरण खोलने के एवज में पटवारी ने 50 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी. सौदा 30 लाख रुपए में तय हुआ. इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई. टीम ने 5 लाख रुपए के असली और 25 लाख रुपए के डमी नोट शिकायतकर्ता को दिए और उसे हाथोज बस स्टैंड के पास भेजा. जैसे ही दलाल विकास शर्मा ने रकम ली, एसीबी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

शिकायतकर्ता ने एसीबी की एसआईयू चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि कालवाड़ रोड हाथोज में उसकी 10 बीघा जमीन है, जिसका नामांतरण खोलने के लिए पटवारी नरेंद्र मीणा लगातार 50 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था. बाद में दबाव डालकर sunday को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया.

एसीबी की टीम ने ट्रैप के दौरान दलाल को पकड़ने के बाद उससे पटवारी नरेंद्र को फोन करवाया. बातचीत में दलाल ने पटवारी को 30 लाख रुपए मिलने की जानकारी दी. इस बातचीत की एसीबी ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है. अब टीम फरार पटवारी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *