सिरसा: बीएसएनएल केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़, ठेकेदार बताकर घटना को देते थे अंजाम

सिरसा, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) . स्थानीय पुलिस ने बीएसएनएल की भूमिगत केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के सदस्य खुद को सरकारी कार्यों का ठेकेदार बताकर घटना को अंजाम देते थे. गिरोह के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर Haryana के अन्य जिलों में भी इस नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने Monday को बताया कि बीएसएनएल के जेटीओ की शिकायत पर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो और सदस्यों दीपक पुत्र रोहताश व सुन्नी पुत्र रोहताश निवासी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह में Uttarakhand, दिल्ली, West Bengal व Haryana के लोग शामिल हैं जो कि गिरोह के सरगना के लिए काम करते हैं और गिरोह का सरगना दिल्ली में रहता है.

सरगना ने इन लोगों हायर किया हुआ था जो कि तांबे की महंगी केबल चोरी करते गिरोह के सदस्य रात को ही घटना को अंजाम देते थे और रिफ्लेक्टर जैकेट पहनते थे और रोड पर टै्रफिक साइन लगा देते थे ताकि किसी को चोरी का शक न हो. जेटीओ संदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बरनाला रोड सिरसा में कुछ लोग विभाग का ठेका लेने का झांसा देकर भूमिगत केबल काटकर चोरी कर रहे हैं.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रिफ्लेक्टर जैकेट व ट्रैफिक साइन लगाकर ठेकेदारों की तरह काम कर रहे थे तथा हाईड्रा क्रेन की मदद से तांबे की केबल चोरी कर रहे थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त उपकरण (गैती, रॉड, रिफ्लेक्टर जैकेट, ट्रैफिक कोन) व लगभग चार मीटर अंडरग्राउंड केबल भी बरामद की गई. आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा. पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे.

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Leave a Comment