मुंबई, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) . Maharashtra की मौजूदा सरकार किसानों के हित के प्रति कृतसंकल्प है. किसानों की हर संभव सहायता की जा रही है और उनके खातों में मदद की राशि भेजी जा रही है. Indian जनता पार्टी (भाजपा) मीडिया सेल के प्रमुख नवनाथ बान ने बुधवार को यह बातें कही.
मुंबई में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र के 32 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 2,500 करोड़ रुपये जमा करवा दिया गया है. राज्य सरकार किसानों की हर तरह से मदद कर रही है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस आज बाढ़ प्रभावित किसानों का दर्द नजदीक से समझने के लिए बाढग़्रस्त जिलों का दौरा कर रहे हैं. साथ ही उपChief Minister एकनाथ शिंदे, अजीत पवार सहित सभी मंत्री किसानों का हाल जानने के लिए उनके खेतों में पहुंचे हैं. लेकिन शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत राज्य सरकार के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि इससे पहले पूर्व Chief Minister उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान आई बाढ़ में कोई खास मदद नहीं की गयी थी.
नवनाथ बान ने कहा कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कल ही कैबिनेट में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये हैं, जिसके तहत किसानों के बैंक खातों में राज्य सरकार की ओर से मदद भेजी जा रही है. आज Chief Minister ने किसानों की मदद के लिए राज्य सरकार की ओर से मदद के लिए निर्धारित नियमों में ढील देने की भी घोषणा की है. राज्य सरकार हर तरह से किसानों के साथ है, उन्हें हर हाल में सक्षम बनाएगी.
—————
(Udaipur Kiran) यादव