मुंबई, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) . Maharashtra के कई इलाके बाढ़ की चपटे में हैं और फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. संकट फंसे किसानों और आम जनता की मदद के लिए सरकारी गजटेड अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन Chief Minister राहत कोष में दान करने का निर्णय लिया है.
Maharashtra राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण स्थिति बेहद गंभीर है. इस कठिन परिस्थिति में सभी सरकारी अधिकारी राज्य की जनता के साथ हैं. महासंघ ने राज्य के डेढ़ लाख राजपत्रित अधिकारियों का सितंबर महीने का एक दिन का वेतन ‘Chief Minister राहत कोष’ में दान करने का निर्णय लिया है.
राज्य के अधिकांश भागों में बादल फटने जैसी भारी बारिश के कारण कृषि और नागरिकों को भारी नुकसान हुआ है. इस आपदा की स्थिति में, सरकार के मुखिया राज्य की जनता को आश्वस्त करने के लिए अत्यंत धैर्य के साथ प्रभावी कदम उठा रहे हैं. महासंघ की ओर से Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, उपChief Minister एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को भेजे गए एक पत्र में राज्य सरकार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया गया है. इससे पहले भी महासंघ की ओर से आपात स्थितियों में कई बार
‘Chief Minister राहत कोष’ में एक दिन का वेतन दान किया गया है. Maharashtra राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ 70 लेखा-वार राजपत्रित अधिकारी संगठनों का एक सरकारी मान्यता प्राप्त महासंघ है. अधिकांश सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी Chief Minister राहत कोष में एक दिन की पेंशन दान करने की इच्छा व्यक्त की है. महासंघ ने राज्य के सभी सेवारत व सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों के एक दिन के वेतन/सेवानिवृत्ति वेतन को जमा करने के संबंध में शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया है.
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार