Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राज्य के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी भजनलाल सरकार: पीएम मोदी

बांसवाड़ा, 25 सितम्बर (Udaipur Kiran News). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Chief Minister भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही Rajasthan सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में पूरी ईमानदारी से जुटी हुई है और पूर्ववर्ती सरकार के समय मिले ‘जख्मों’ को भरने का काम कर रही है.

Rajasthan Modi Speech

बांसवाड़ा से देशभर की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में Rajasthan “पेपर लीक का केंद्र” बन गया था, ‘जल जीवन मिशन’ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर थे. उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जैसे इलाकों में अपराध और अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा था.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है और विकास योजनाओं को गति दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि Rajasthan में बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं, साथ ही हाईवेज और एक्सप्रेसवेज का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जो राज्य के विकास को नई दिशा देगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *