Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

प्रवर्तन निरीक्षक का दलाल 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 25 सितम्बर (Udaipur Kiran News). भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भिवाड़ी टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला प्रवर्तन निरीक्षक पूनम के दलाल रिंकू को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

ACB Rajasthan Trap

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी राज्य सरकार द्वारा 2023 में आवंटित राशन की दुकान का संचालन करता है, जो ग्राम पंचायत हसनपुर माफी में स्थित है. हाल ही में प्रवर्तन निरीक्षक पूनम ने दुकान का निरीक्षण किया और परिवादी को टपूकड़ा स्थित दलाल रिंकू की दुकान पर बुलाकर धमकाया कि यदि 50 हजार रुपये नहीं दिए तो दुकान का लाइसेंस निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी.

रिंकू प्रवर्तन निरीक्षक पूनम के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था. शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी भिवाड़ी के उप अधीक्षक परमेश्वर लाल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें रिंकू को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया गया.

अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निरीक्षक पूनम की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. जब उनसे पूछताछ के लिए सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो ट्रैप कार्रवाई की भनक लगने पर उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और फरार हो गईं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *