Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का करेंगे श्रीगणेश

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है.

-75 लाख महिलाओं को सीधे 7500 करोड़ रुपये हस्तांतरित होंगे

New Delhi, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Bihar की Chief Minister महिला रोजगार योजना का श्रीगणेश करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री Bihar की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे. Bihar सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोज़गार एवं आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. यह जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है.

विज्ञप्ति के अनुसार, यह योजना राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और वे अपनी पसंद का रोजगार या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकेंगी. इससे आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 10,000 रुपये का प्रारंभिक अनुदान मिलेगा और बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की संभावना है. इस सहायता राशि का उपयोग लाभार्थी अपनी पसंद के क्षेत्रों में कर सकती हैं, इसमें कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और अन्य लघु-स्तरीय उद्यम शामिल हैं.

यह योजना समुदाय-संचालित होगी और इसमें वित्तीय सहायता के साथ-साथ, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सामुदायिक संसाधन व्यक्ति उनके प्रयासों को समर्थन देने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे. उनकी उपज की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, राज्य में ग्रामीण हाट-बाजारों का और विकास किया जाएगा. Chief Minister महिला रोजगार योजना के शुभारंभ में राज्य में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर और गांव जैसे कई प्रशासनिक स्तरों पर एक राज्यव्यापी कार्यक्रम होगा. एक करोड़ से अधिक महिलाएं कार्यक्रम की साक्षी बनेंगी.

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *