Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

उत्तरकाशी की यमुना वेली में नुकसान का आंकलन करने पहुंची पीएनडीए की टीम

वास्तविक क्षति का विस्तृत और सटीक आंकलन करना है पीडीएनए टीम की प्राथमिकता

उत्तरकाशी, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) . केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त पीडीएनए टीम ने आज दूसरे दिन यमुना वेली में मानसून से हुई क्षति का निरीक्षण किया. यमुनोत्री धाम मार्ग के साथ ही उन्होंने स्यानाचट्टी, जंगल चट्टी में भूस्खलन व भू-धसाव से हुए नुकसान का आंकलन किया.

यमुनोत्री धाम के बड़कोट तहसील के अंतर्गत स्यानाचट्टी में यमुना नदी का मार्ग अवरुद्ध हो जाने से बनी स्थाई झील से भारी नुकसान होने के साथ ही अतिवृष्टि से कई स्थानों पर मार्ग वाश आउट हुए और बड़े स्तर पर लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ा.

टीम ने पीडीएनए वास्तिवक नुकसान का सटीक निर्धारण करेगी ताकि लोगों को वास्तविक क्षति के आधार पर उचित मुआवजा मिले और पुनर्निर्माण कार्यों को सही ढंग से किया जा सके. टीम ने क्षति के आंकलन में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ आजीविका और मानव जीवन पर इसके प्रभाव को भी शामिल किया जाएगा.

टीम के निरीक्षण के दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र, जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, डीडीएमओ शार्दूल गुसाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पन्नी लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तनुज कंबोज सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे. 

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *