यास्मीन खान बनीं पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव

जयपुर, (Udaipur Kiran News). Rajasthan प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति की गई है. प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सुशील पारीक ने यास्मीन खान को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है.

यास्मीन खान

नियुक्ति के बाद यास्मीन खान ने प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशील पारीक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी.

यास्मीन खान ने कहा कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी.

गौरतलब है कि यास्मीन खान वर्तमान में यूथ कांग्रेस, उदयपुर की जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार योगदान दे रही हैं.

Leave a Comment