Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन बने ग्रीन सेवियर्स के 21वें सदस्य

पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संगठन की बैठक में सदस्यता ग्रहण, कार्यकाल के अनुभव किए साझा

ग्रीन सेवियर्स

उदयपुर, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत संगठन ग्रीन सेवियर्स की बैठक बुधवार को अरण्य कुटीर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राहुल भटनागर ने की. बैठक में सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और वे ग्रीन सेवियर्स के 21वें सदस्य बने.

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने जैन का स्वागत कर उन्हें बधाई दी. जैन ने अपने औधपुर कार्यकाल के संस्मरण साझा किए और बताया कि उन्होंने जोधपुर में अपने पद के साथ-साथ 13 माह तक मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) का दायित्व भी संभाला.

उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान विभाग ने गोडावण (Great Indian Bustard) के प्रजनन और पालन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं. इसके अलावा जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर ईको-टूरिज्म साइटों का विकास किया गया, जिसका श्रेय उन्होंने अपने मेवाड़ क्षेत्र के अनुभव को दिया.

जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और ग्रीन सेवियर्स जैसे संगठनों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *