धामी जी के नेतृत्व में 27 में फिर खिलेगा कमल: चौहान

उत्तरकाशी, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Indian जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के लगातार तीसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार चिन्यालीसौड़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया .

चौहान ने कहा कि वह तीसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने के बाद पहली बार चिन्यालीसौड़ में आए हैं, और कार्यकर्ताओं का जुनून देखकर मंत्रमुग्ध हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव में भाजपा धाकड़ सी एम धामी के नेतृत्व में सभी 70 विधानसभाओं में परचम लहराएगी. चौहान ने अपने स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि Uttarakhand की सियासत इन दिनों एक नए मोड पर है.

धाकड़ धामी की मजबूत सोच के चलते 29 सितंबर का दिन Uttarakhand की राजनीति और युवाओं के संघर्ष के इतिहास में दर्ज हो गया है इसी दिन धामी अचानक युवाओं के धरना स्थल पर पहुंचे थे और बेरोजगार युवाओं की मांग मानते हुए सीबीआई जांच की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा युवाओं के साथ है.

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a Comment