
लखनऊ, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने की सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई दी है. Chief Minister ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि माँ भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संवर्धन को समर्पित विश्व के सबसे विशाल सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शतकीय यात्रा राष्ट्रचेतना के पुनर्जागरण का अमर अध्याय है. संघ ने शाखा की अनुशासित पंक्ति में राष्ट्रप्रेम के संस्कार बोये, समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा, समरसता और संगठन का भाव जगाया.
Chief Minister ने लिखा है भारत की आत्मा को आत्मविश्वास दिया, बिखरे समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोया, राष्ट्रवाद को जीवन का आधार बनाया और अखंड भारत के निर्माण के दिव्य संकल्प से जन-जन को जोड़ने का कार्य किया. ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दीप्त यह संगठन करोड़ों Indian ों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा चरित्र निर्माण की कार्यशाला है. यहां अनुशासन और सहयोग का पाठ पढ़ाया जाता है. यहां सेवा और समर्पण के बीज बोए जाते हैं. वहीं Chief Minister ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी की भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि प्रभु राम की कृपा से हर हृदय धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो.
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन