हत्या की साजिश रचने वाला वांटेड बदमाश हसन खांन उर्फ हसु गिरफ्तार
उदयपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). थाना सविना पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले वांटेड बदमाश हसन खान उर्फ हसु को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

जिला Superintendent of Police योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त Superintendent of Police उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ताहिर अहमद अपने विरोधी की हत्या की साजिश रच रहा है और उसने बिना लाइसेंस अवैध पिस्टल व कारतूस खरीदे हैं. 2 जुलाई 2025 को की गई कार्रवाई में पुलिस ने ताहिर अहमद को नेला तालाब सविना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे.
पूछताछ में ताहिर ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार अपने साथी हसन खान उर्फ हसु से खरीदे थे और दोनों एक गिरोह के रूप में विरोधी की हत्या की योजना बना रहे थे. ताहिर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के बाद से ही हसन खान उर्फ हसु की तलाश की जा रही थी.
पुलिस ने लगातार प्रयासों के बाद हसन खान उर्फ हसु को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं.
🔹 अभियुक्त की जानकारी:
-
नाम: हसन खान उर्फ हसु
-
पिता का नाम: गुड्डू खान
-
पता: गली नंबर 09, दिवानशाह कॉलोनी, पटेल सर्कल, थाना सूरजपोल
हाल पता: फारूख आजम कॉलोनी, मल्लातलाई, थाना अंबामाता, जिला उदयपुर



