पालघर में लुट का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .पालघर पुलिस ने बोईसर और दहानू में हुई दो लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए दांडीपाड़ा निवासी दिपेश पटेल (22) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त 2025 को दहानू में 65 वर्षीय धनु पाटिल से 1.95 लाख की सोने की बोरमाला और 24 मार्च 2025 को बोईसर में 55 वर्षीय रोहिदास देव से 1.72 लाख की सोने की चेन छीनी गई थी. Superintendent of Police यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया. पुलिस ने उसके पास से लूटा गया सोना और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक सहित 4.58 लाख का माल जब्त किया है. जांच जारी है.

—————

(Udaipur Kiran) / जे सिंह

Leave a Comment