Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सीकर जिले के रानोली थाना में हेड कांस्टेबल 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran News). भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की झुंझुनूं इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Police Station रानोली, जिला सीकर में पदस्थ हेड कांस्टेबल रामनिवास (बेल्ट नंबर 15) को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ACB Sikar Trap

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ACB झुंझुनूं को शिकायत मिली थी कि परिवादी के भतीजे के खिलाफ Police Station रानोली में एक महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज है, जिसमें कार्रवाई नहीं करने की एवज में हेड कांस्टेबल रामनिवास 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था.

शिकायत की पुष्टि के लिए 28 सितंबर 2025 को गुप्त सत्यापन किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा 15,000 रुपये की रिश्वत मांगना पाया गया.

आज (3 अक्टूबर 2025) को ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी रामनिवास ने परिवादी से रिश्वत की राशि थाने के बाहर ली और अपनी पैंट की जेब में रख ली. एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर 15,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर ली.

यह कार्रवाई एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में और उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई.

आरोपी से पूछताछ जारी है. एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *