Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
HEADLINES

बारिश से दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह का दशहरा कार्यक्रम रद्द, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया रावण दहन

पीएम मोदी और अमित शाह दशहरा कार्यक्रम रद्द, President मुर्मू ने किया रावण दहन

New Delhi, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने दशहरा समारोहों को प्रभावित किया. खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने-अपने निर्धारित कार्यक्रमों को कैंसल करना पड़ा. हालांकि President द्रौपदी मुर्मू लाल किला में दशहरे के प्रोग्राम में शामिल हुई.

प्रधानमंत्री मोदी का पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज स्थित आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति के दशहरा समारोह में आना तय था, जबकि गृहमंत्री अमित शाह का नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा स्थित केशव रामलीला कमेटी में पहुंचना प्रस्तावित था. मगर जोरदार बारिश और सुरक्षा व्यवस्था में आई दिक्कतों के कारण दोनों नेताओं का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.

हालांकि, President द्रौपदी मुर्मू लाल किले के माधवदास पार्क में आयोजित धार्मिक लीला समिति के रावण दहन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण का दहन किया और कहा कि अच्छाई की जीत से ही मानवता फलती-फूलती है.

President ने Indian सेना के ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक बताया.उन्होंने कहा कि जब आतंकवाद का दानव मानव पर हमला करता है तो उसका वध करना आवश्यक हो जाता है.इस अभियान में शामिल भारत मां के वीरों को हम नमन करते हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *