उद्धव ठाकरे की दशहरा सभा में भड़ास के अतिरिक्त कुछ नहीं था: मुख्यमंत्री फडणवीस

मुंबई, 03 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की दशहरा सभा में भड़ास के अतिरिक्त कुछ भी नहीं था. Chief Minister फडणवीस ने कहा कि इस वर्ष उद्धव ठाकरे की सभा में श्रोताओं की संख्या बहुत कम थी.

उल्लेखनीय है कि शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष ने गुरुवार को विजयादशमी के अवसर पर दशहरा सभा को संबोधित किया था. इस सभा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Chief Minister फडणवीस ने कहा कि इससे पहले दशहरा सभा से लोगों को दिशा मिलती थी. लेकिन इस बार उद्धव ठाकरे का भाषण सिर्फ लोगों पर आरोप लगाने तक ही सीमित था. उस सभा में Maharashtra के विकास , मुंबई के विकास के बारे में कोई रोडमैप नहीं था.

शिवसेना प्रवक्ता नवनाथ बन ने उद्धव ठाकरे की दशहरा सभा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस सभा को सुनकर स्वर्ग में स्वर्गीय बालासाहेब को बहुत दुख हुआ होगा. इसका कारण उद्धव ठाकरे का भाषण स्वर्गीय बालासाहेब के विचारों के खिलाफ था. बन ने कहा कि दशहरा सभा में लगाई गई कुर्सियाँ खाली ही थी. इस वर्ष दशहरा सभा में शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित नहीं हुए थे.

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Leave a Comment