Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, अहरौरा और जरगो जलाशय के गेट खोले गए

जरगो जलाशय के खोले गए गेट

मीरजापुर, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Uttar Pradesh के मीरजापुर जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते अहरौरा और जरगो जलाशयों का जलस्तर क्षमता से अधिक हो गया है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए Saturday सुबह अहरौरा जलाशय के आठ गेट दो-दो फीट तक खोल दिए गए. इसके माध्यम से लगभग चार हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की जा रही है.

अहरौरा बांध की अधिकतम क्षमता 360 फीट है, जबकि Saturday सुबह आठ बजे तक जलस्तर 360.07 फीट दर्ज किया गया. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और गेट खोले जाने की संभावना जताई जा रही है. इससे जमालपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.

वहीं, जरगो जलाशय का जलस्तर भी 320 फीट की निर्धारित क्षमता से ऊपर पहुंच गया है. Saturday सुबह 8 बजे जलस्तर 320.6 फीट रिकॉर्ड किया गया. बांध के जेई अजीत पटेल ने बताया कि बांध का दो गेट छह-छह इंच खोलकर करीब 1400 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है.

प्रशासन ने दोनों जलाशयों के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *