-प्रदेश में पहले से चल रही हैं करीब 600 जापानी कंपनियां
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Haryana के Chief Minister नायब सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल sunday से जापान दौरे पर रवाना होगा. नायब सैनी के Chief Minister बनने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है. इस दौरे का मुख्य उद्देय Haryana में पहले से चल रही जापानी कंपनियों को विस्तार काे प्रोत्साहित करना तथा नए पूंजी निवेश को बढ़ावा देना है. Chief Minister की अगुवाई वाला यह शिष्टमंडल 8 अक्टूबर तक विदेश दौरे पर रहेगा. हालांकि पहले Chief Minister का यह दौरा 11 अक्टूबर तक था लेकिन Saturday की शाम इसमें बदलाव करके छोटा कर दिया गया है.
वर्तमान में जापान अपने कुल निवेश का लगभग एक तिहाई हिस्सा Haryana में निवेश कर रहा है. सिर्फ गुरुग्राम में 600 से अधिक जापानी कंपनियां सक्रिय हैं, जो राज्य में रोजगार और तकनीकी विकास का बड़ा स्रोत हैं. वर्ष 2020 में तत्कालीन Chief Minister मनोहर लाल के जापान दौरे के बाद इंडिया-जापान फास्ट ट्रैक मैकेनिज्म का गठन किया गया था. इसका उद्देश्य जापानी निवेशकों के लिए भारत और Haryana को निवेश के लिए और अधिक सुगम और आकर्षक बनाना है. Haryana सरकार की योजना है कि प्रदेश में एक मॉडल टाउनशिप विशेष रूप से जापानी निवेशकों के सहयोग से विकसित की जाए. इसी उद्देश्य के साथ Chief Minister जापान यात्रा पर जा रहे हैं.
इस दौरान Chief Minister जापानी निवेशकों से मुलाकात करेंगे और Haryana में निवेश के विभिन्न अवसरों को विस्तार से प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ ही वे जापान में आयोजित वैश्विक निवेशक प्रदर्शनी में Haryana पंडाल का दौरा करेंगे, जिससे निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा सके.
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा