Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
WORLD

काठमांडू आने-जाने वाली लंबी दूरी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं तीन दिन के लिए निलंबित

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

काठमांडू, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरए) ने काठमांडू में प्रवेश करने और यहां से बाहर जाने वाले वाहनों सहित लंबी दूरी की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को तीन दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है.

प्राधिकरण ने Saturday को एक बयान में कहा कि यह निर्णय जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग के Monday तक भारी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए लिया गया. शुक्रवार रात से भारी बारिश के कारण काठमांडू आने वाले सभी राजमार्गों पर भारी भूस्खलन होने की खबर है.

प्राधिकरण ने कहा, कोशी, माधेस, बागमती, गांडकी और लुम्बिनी प्रांतों से संचालित सभी लंबी दूरी के वाहनों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में प्रवेश करने और छोड़ने वाले वाहनों को 4 से 6 अक्टूबर तक निलंबित रखा जाएगा.

इसके अलावा संबंधित जिलों के मुख्य जिला अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को निलंबन को लागू करने, आदेश का अनुपालन करने और सख्त निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

———–

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *