
New Delhi, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता sunday को नरेला के आदर्श रामलीला मैदान में प्रजापति (कुम्हार) महाकुंभ में सम्मिलित होकर समाज के लोगों से संवाद किया. इस अवसर पर सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, विधायक राज करण खत्री सहित प्रजापति समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे.
इस मौके पर Chief Minister ने कहा कि हमारी सरकार इस समाज की सृजनशील शक्ति को सशक्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, प्रशिक्षण, बाजार से जुड़ाव और आधुनिक तकनीक के सहयोग से हर कुम्हार, हर कारीगर को आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प है.
Chief Minister ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान से प्रेरित होकर, हम दिल्ली के हर बाजार और हर घर तक स्थानीय हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रमोट कर रहे हैं ताकि मिट्टी के कलाकारों की मेहनत का सम्मान हो और भारत का कौशल, भारत की पहचान बने.
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव