पूर्वोत्तर के उद्योगपतियों ने दिखाई मध्य प्रदेश में निवेश की रूचि, दिये प्रस्ताव

गुवाहाटी में आयोजित 'इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन Madhya Pradesh'
गुवाहाटी में आयोजित 'इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन Madhya Pradesh'
गुवाहाटी में आयोजित 'इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन Madhya Pradesh'
गुवाहाटी में आयोजित 'इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन Madhya Pradesh'

भोपाल, 05 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Madhya Pradesh सरकार ने राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए sunday को Assam के गुवाहाटी में एक निजी होटल में ‘इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन Madhya Pradesh’ का आयोजन किया गया. सेशन में जाने माने पूर्वोत्तर राज्यों के उद्योगपतियों और निवेशकों ने मप्र की खूबियों को जाना और निवेश की रूचि दिखाई और विक्षिन्न क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव दिए.

Chief Minister डॉ. यादव ने सेशन में उद्योपतियों से वन-टू-वन चर्चा कर उन्हें Madhya Pradesh में निवेश के लिए आमंत्रित किया. चर्चा के दौरान चेयरमैन जीईआरडी फार्मास्युटिकल्स एवं चेयरमैन, फिक्की उसम राज्य परिषद डॉ. घनश्याम धनुका ने Madhya Pradesh में ISO 9001:2015 और जीएमपी मानकों के अनपुरूप अत्याधुनिक फार्मास्युटिकल एवं हाइजीन उत्पाद निर्माण की स्थापना, लोहिया समूह के चेयरमैन कैलाश चंद्र लोहिया ने प्रदेश में प्लास्टिक्स और पैकेजिंग निर्माण संबंधी इकाइयाँ स्थापित करने, प्रबंध संचालक Assam बंगाल नेविगेशन एवं पूर्व अध्यक्ष, फिक्की Assam राज्य परिषद आशीष फूकन ने Madhya Pradesh में नर्मदा, चंबल आदि प्रमुख नदियों पर ईको लॉज तथा बुटीक रिवर क्रूज परियोजनाओं की शुरुआत और टाइगर रिजर्व एवं संरक्षित क्षेत्रों में सस्टेनेबल हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज के पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू करने का प्रस्ताव दिया.

इसके अलावा बीएमजी इंफॉर्मेटिक्स प्रा. लि. के सह-अध्यक्ष जॉयदीप गुप्ता ने Madhya Pradesh में ईको-रिजॉर्ट और सस्टेनेबल हॉस्पिटेलिटी के साथ ईको-टूरिज्म क्लस्टर्स के विकास, होटल पोलो टावर के हेड प्रशांत गुप्ता ने ईको टूरिज्म, वन्यजीव पर्यटन एवं अंतर्देशीय जल पर्यटन, स्टार सीमेंट प्रा. लि. के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रदीप पुरोहित ने Madhya Pradesh में सीमेंट प्लांट, ग्राइंडिंग यूनिट और लॉजिस्टिक्स हब स्थापित करने, आश्रम फूड्स प्रा. लि. के प्रबंध संचालक अमृत देयोरह ने Madhya Pradesh में नए खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना, सीमेंट प्रा. लि. के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भारत शर्मा ने एकीकृत क्लिंकर और सीमेंट निर्माण संयंत्र की स्थापना के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के साथ सहमति प्रदान की.

पारदर्शी नेतृत्व से ही हर क्षेत्र में होता है विकास: धानुकाAssam राज्य के फिक्की के अध्यक्ष एवं जीडी धानुका ग्रुप के एमडी डॉ. घनश्याम दास धानुका ने Assam के कल्चरल आइकॉन स्व. जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह आयोजन Assam और Madhya Pradesh के लिए देश के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए औद्योगिक विकास का गेट-वे बनेगा. Madhya Pradesh निवेशकों और उद्योगपतियों को प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा कि पारदर्शी नेतृत्व से ही हर क्षेत्र में विकास होता है. Chief Minister डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने इस मामले में लीड ले ली है.

Assam और म.प्र. के बीच कायम होंगे पारदर्शी और प्रगाढ़ रिश्ते: जॉयदीपAssam राज्य के फिक्की के सह-अध्यक्ष एवं बीएमजी इन्फॉर्मेटिक्स प्रालि के निदेशक जॉयदीप गुप्ता ने कहा कि गुवाहाटी में Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. यादव और डेलीगेशन का स्वागत है. यह मां कामाख्या की भूमि है. हम आज Assam के सुप्रसिद्ध गायक स्व. जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. Madhya Pradesh देश का दिल है और Assam देश के लिए इकॉनॉमिक गेटवे की तरह है. विकसित Madhya Pradesh के निर्माण के लिए निवेश आधारित यह रोड-शो बेहद अहम साबित होगा तथा इससे दोनों राज्यों के बीच पारदर्शी और प्रगाढ़ रिश्ते कायम होंगे.

Madhya Pradesh का मालवा क्षेत्र कपास उत्पादन का गढ़ : शर्मा सीमेंट प्रा.लि. के मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी कंपनी सीमेंट उत्पादन में देश में तीसरा स्थान रखती है. Madhya Pradesh के धार जिले में हमारी कंपनी को यूनिट शुरू करने के लिए जमीन आवंटित हुई है. खनिज विभाग की ओर से हर संभव सहायता मिल रही है. प्रदेश में रोड़, रेल नेटवर्क का जाल बिछा है, जो बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं प्रदान करता है. प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए इकोसिस्टम मौजूद है. धार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन किया है. Madhya Pradesh का मालवा क्षेत्र कपास उत्पादन का गढ़ है. इससे यहां टेक्सटाइल इंडस्ट्री लगाने वाले निवेशकों के साथ यहां के किसानों को भी बड़ा लाभ मिलेगा.

हमारी अगली डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश : फुकॉनAssam स्टेट कॉउंसिल फिक्की के पूर्व अध्यक्ष आशीष फुकॉन ने कहा कि मैंने चाय उद्योग से बिजनेस सेक्टर में कदम रखा था. आशा है कि हमारी अगली डेस्टिनेशन Madhya Pradesh होगी. हम पर्यटन क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार मुझसे कहा था कि टूरिज्म में अपार संभावनाएं हैं और जब वे प्रधानमंत्री बने, तो पहली बार लाल किले से उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में निहित संभावनाओं पर ही जोर दिया था. उन्होंने कहा‍ कि Assam के साथ देशभर में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है. देश में हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है. हमारे टूरिज्म में बूम आएगा. यह विकसित भारत @2047 में पर्यटन क्षेत्र की अहम भूमिका होगी.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment