Skip to content
Sunday, 25 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

कठुआ के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम ने करवट बदली

The weather took a turn after snowfall in the hilly areas of Kathua and rain in the plains.

कठुआ/बनी, 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. Monday को जिले के पहाड़ी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई. बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और ठंड ने दस्तक दे दी है.

गौरतलब हो कि मौसम विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों को लेकर चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए थे. भारी बारिश और बर्फबारी के कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं. वर्तमान में कठुआ का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है, जबकि आर्द्रता 78 प्रतिशत है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है. कठुआ जिले के पहाड़ी तहसील बनी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है. इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अगले दो दिनों तक घरों से बाहर निकलने से बचें और मौसम की स्थिति पर नजर रखें. विभाग ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है.

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *