Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उत्तर बंगाल में तबाही: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की पीड़ित परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा

ममता

कोलकाता, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही के बीच राज्य की Chief Minister ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी देने का ऐलान किया है.

Chief Minister ममता बनर्जी ने Monday दोपहर उत्तर बंगाल के बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा करने से पहले कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मुझे पता है कि पैसे से किसी की जान की भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन सरकार की सामाजिक जिम्मेदारी है कि वह संकट में लोगों के साथ खड़ी रहे. इसलिए मुआवजा और नौकरी की यह मदद दी जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को भविष्य में दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े.

Chief Minister ने इस दौरान कहा कि उत्तर बंगाल की स्थिति और भी खराब इसलिए हुई, क्योंकि पड़ोसी देश भूटान से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया. उन्होंने इस आपदा को “मानव-निर्मित” बताया. ममता बनर्जी के अनुसार, जैसे दक्षिण बंगाल में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बांधों से पानी छोड़ने से बाढ़ की स्थिति बनी, वैसे ही भूटान की ओर से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर बंगाल में यह संकट पैदा हुआ.

हालांकि, भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने Chief Minister के इस बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि Chief Minister हमेशा आपदा के समय जिम्मेदारी से बचने के लिए दोषारोपण का खेल शुरू कर देती हैं. दक्षिण बंगाल में वह डीवीसी को दोष देती हैं और उत्तर बंगाल में भूटान को. उन्हें यह समझना चाहिए कि इस समय प्राथमिकता लोगों की मदद करना है, न कि आरोप-प्रत्यारोप में उलझना.

राज्य सरकार के अनुसार, अब तक उत्तर बंगाल के पहाड़ी, तराई और डुआर्स (भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हिमालय की तलहटी में स्थित जलोढ़ बाढ़ के मैदान) क्षेत्रों में बारिश और भूस्खलन के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

———–

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *