Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक्स पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

कहा- तृणमूल सरकार की संवेदनहीनता और कानून व्यवस्था की दुर्दशा उजागर

New Delhi, 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने West Bengal में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं, जिनमें एक सांसद और एक विधायक भी शामिल हैं, पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने इस घटना को “अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक” बताया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस तरह का हमला यह दर्शाता है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार कितनी असंवेदनशील हो चुकी है और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय है.

उन्होंने सोशल साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “हमारे पार्टी सहयोगियों, जिनमें एक सांसद और एक विधायक भी शामिल हैं, पर West Bengal में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सेवा करने के दौरान हमला किया गया – यह बेहद दुखद और निंदनीय है. यह टीएमसी की असंवेदनशीलता और राज्य की कानून-व्यवस्था की दुर्दशा को उजागर करता है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि राज्य सरकार और टीएमसी को हिंसा में लिप्त होने के बजाय आपदा प्रभावित लोगों की सहायता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, “मैं West Bengal सरकार और टीएमसी से आग्रह करता हूं कि वे हिंसा की राजनीति छोड़कर राहत कार्यों पर ध्यान दें. मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि वे लोगों के बीच रहकर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग जारी रखें.”

गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तर बंगाल के कई हिस्से बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हैं, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं.

——————-

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *