Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BUSINESS

(अपडेट) जबरदस्त लिस्टिंग के बाद मानस पॉलिमर्स के शेयरों पर लगा लोअर सर्किट

मानस पॉलिमर्स की स्टॉक मार्केट में 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्टिंग

New Delhi, 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . फूड एंड बेवरेज पैकेजिंग सेक्टर में काम करने वाली कंपनी मानस पॉलिमर्स एंड एनर्जीज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया. आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 81 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे. आज एनएसई के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 153.90 रुपये के स्तर पर हुई. हालांकि लिस्टिंग के बाद हुई मुनाफा वसूली के कारण इस शेयर की चाल में गिरावट आ गई. लगातार हो रही बिकवाली के कारण कंपनी के शेयर दोपहर 2 बजे के करीब 146.20 रुपये के लोअर सर्किट लेवल तक पहुंच गए और उसी स्तर पर बंद हुए.

मानस पॉलिमर्स एंड एनर्जीज का 23.52 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 से 30 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से एवरेज रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 1.24 गुना सब्सक्राइब हो सका था. इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 6.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था. नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 1.78 गुना सब्सक्रिप्शन आया था. इसी तरह रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन सिर्फ 0.19 गुना सब्सक्राइब हो सका था. इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 29.04 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं. आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी सोलर प्लांट लगाने, फिक्स्ड एसेट्स खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी.

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 79 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 1.70 करोड़ रुपये और 2024-25 में उछल कर 4.29 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी का राजस्व 65 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ कर 33.06 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

————-

—————

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *