Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

10 साल पुराना रैकेट ध्वस्त: हेमराज सुमन गैंग का पर्दाफाश, ट्रैक्टर धोखाधड़ी और हनीट्रैप से लाखों की ठगी

जयपुर, 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran). झालावाड़ पुलिस ने एक बड़े संगठित अपराध रैकेट का पर्दाफाश करते हुए हेमराज सुमन हिस्ट्रीशीटर द्वारा संचालित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यह गैंग पिछले 10 वर्षों से Rajasthan, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में सक्रिय थी और ट्रैक्टर खुर्द-बुर्द, धोखाधड़ी तथा हनीट्रैप के जरिए व्यापारियों से लाखों रुपये वसूलने में संलिप्त थी.

Jhalawar police honeytrap case

पुलिस ने इस गिरोह के तीन इनामी अपराधियों — सुनील माली (25) निवासी सारोला, गोलू बंजारा (23) निवासी सांगोद और प्रदीप धाकड़ (32) निवासी तेजगढ़ थाना सदर बारां — को sunday , 05 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर तीन लग्जरी कारें (स्विफ्ट और आई-20) जब्त की गई हैं. अब तक इस केस में कुल 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें गैंग लीडर हेमराज सुमन और मुख्य महिला आरोपी सीमा मीणा शामिल हैं.

दो तरीके से करती थी वारदातें

1. ट्रैक्टर खुर्द-बुर्द:
गैंग गरीब व्यक्तियों को फंसाकर उनकी जमीन पर लोन या फाइनेंस करवाकर नए ट्रैक्टर उठवाती थी. इसके बाद ट्रैक्टरों को खुर्द-बुर्द कर झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती थी और बीमा कंपनी से क्लेम की राशि हड़प ली जाती थी. अवैध बिक्री के लिए फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की जाती थी.

2. हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग:
गैंग की 10 से अधिक महिला सदस्य कारोबारी वर्ग को अपने जाल में फंसाती थीं. बाद में कुछ सदस्य पुलिस की वर्दी में आकर झूठे मुकदमे दर्ज कराने या धमकाने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करते थे.

Superintendent of Police अमित कुमार के निर्देश पर अब तक 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है. नई गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने गैंग की गतिविधियों की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि इस गैंग ने अवैध कमाई से कई स्थानों पर संपत्तियां खरीदीं और अन्य धंधों में निवेश किया.

गैंग की महिला सदस्य — सीमा शर्मा उर्फ सीमा मीणा, सीमा राजपूत, हेमलता मीणा, भूरी बाई उर्फ सुनीता, मुस्कान राजपूत, संध्या उर्फ गोलू वाल्मीकि, लीलाबाई भील, मनीषा ढोली, छोटी बाई माली और लाड बाई माली — पहले भी कोटा, बारां और खानपुर थानों में हनीट्रैप मामलों में गिरफ्तार हो चुकी हैं. इससे गैंग के संगठित नेटवर्क की पुष्टि हुई है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *