झामुमो की बैठक 15 को, घाटशिला उपचुनाव और बिहार चुनाव पर बनेगी रणनीति

फ़ाइल फ़ोटो Chief Minister

रांची,07 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . घाटशिला उपचुनाव की घोषणा के बाद Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विस्तारित बैठक 15 अक्टूबर को बुलाई गई है.

झामुमो अध्यक्ष और Chief Minister हेमंत सोरेन ने 15 अक्टूबर को झामुमो की विस्तारित बैठक बुलाई है. सुबह 11 बजे से हरमू स्थित सोहराई भवन में होने वाली बैठक में पार्टी की केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, सचिव, महानगर अध्यक्ष, जिला एवं महानगर संयोजकों को बुलाया गया है. बैठक में घाटशिला उपचुनाव, Bihar चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी.

इसके अलावा पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद सांगठनिक स्थिति, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और सदस्यता अभियान की समीक्षा होगी.

यह जानकारी मंगलवार को झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडे ने दी.

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a Comment