Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
CRIME

कमरे में फंदे से लटका मिला प्रतियोगी छात्र का शव

Prayagraj के जार्जटाउन थाने की फोटो

Prayagraj, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Uttar Pradesh के Prayagraj जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र में Saturday देर शाम बीएचयस कालोनी में किराए के कमरे पर रहने वाले एक प्रतियोगी छात्र का शव फंदे से लटका पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की.

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी कुलदीप यादव 18 वर्ष पुत्र चन्द्रशेखर यादव एनडीए की तैयारी करने के लिए जून माह में अपनी बहन के साथ जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरी हाउसिंग सोसायटी कालोनी में किराए का कमरा रहता था. आज उसकी बहन कमरे से कहीं चली गई और वापस लौटी तो भाई को फंदे से लटका पाया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में परिवार के लोगों को खबर दे दी गई है. आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *