
कराची, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . पाकिस्तान ने Indian विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि अगले एक महीने तक के लिए बढ़ा दी है. पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने बुधवार को इस आशय की घोषणा बुधवार को की. इससे पहले 23 सितम्बर को भारत ने पाकिस्तान के लिए Indian वायु क्षेत्र के प्रयोग पर प्रतिबंध एक माह के लिए बढ़ा दिया था.
उल्लेखनीय है कि पहलगाम में इसी साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने Indian नागरिकों का धर्म पूछकर जनसंहार किया था. जिसके बाद 30 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अनेक कठोर कदम उठाए थे. इसी के तहत पाकिस्तानी विमानों के Indian क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद 6-7 मई को भारत की तरफ से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से दोनों देशों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों देशों ने एक दूसरे के वायु क्षेत्र में प्रतिबंध लगा रखा है.
बुधवार को पीएए ने एक नया ‘नोटिस टू एयरमेन’ (एनओटीएएम) जारी किया है, जिसके अनुसार भारत में पंजीकृत विमानों, पट्टे पर लिए गए विमानों और सभी Indian एयरलाइनों एवं ऑपरेटरों द्वारा पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर प्रतिबंध 23 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है.
—————
(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल