Skip to content
Friday, 16 October 2026
BREAKING
DELHI

डीटीसी बसों की कोई कमी नहीं,सभी मार्गों पर सुचारू रूप से संचालित हो रही है : पंकज कुमार सिंह

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह Monday को खाद्य सुरक्षा विभाग और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

New Delhi, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि राजधानी में बसों की कोई कमी नहीं है. दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर सेवाएं सभी मार्गों पर सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे किसी भी यात्री को असुविधा नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार अपनी बसों के फ्लीट का विस्तार कर रहे हैं, मार्गों का पुनर्गठन और सेवा आवृत्ति बढ़ा रहे हैं. यह जानकारी बुधवार को विज्ञप्ति जारी करके दी गई.

विज्ञप्ति के मुताबिक, परिवहन निगम ने साफ किया है कि राजधानी में लगातार डीटीसी बस यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने और बसों के फ्लीट के लिए सक्रिय और कई ठोस कदम उठाएं जा रहे हैं. दिल्ली में बसों की कोई कमी नहीं है और यात्रियों से भी अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. राजधानी दिल्ली के सभी रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी है. विशेष रूप से रूट रेशनलाइजेशन के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी और बसों की फ्रीक्वेंसी सुधार पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है.

दिल्ली परिवहन विभाग राजधानी दिल्ली में यात्रियों के वेटिंग टाइम को और कम करने और कुशल सेवा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है. परिवहन विभाग ने वर्तमान में कई प्रमुख कदम उठाए जा रहे हैं. आईआईटी दिल्ली द्वारा किए गए विस्तृत विश्लेषण के आधार पर मार्गों का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है, ताकि सेवाएं यात्रियों की मांग के अनुरूप हों और प्रतीक्षा समय न्यूनतम किया जा सके. यह कार्य परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार किया जा रहा है.

परिवहन विभाग के मुताबिक, 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक देवी बसों 12 मीटर वाले मौजूदा मार्गों पर चलाई जा रही हैं ताकि चरणबद्ध रूप से हटाई गई सीएनजी बसों से बनी कमी को पूरा किया जा सके. इससे विशेषकर बाहरी और सुदूर इलाकों में बस कवरेज को मजबूती मिली है. वर्तमान में परिवहन विभाग के पास लगभग 4,000 बसों का सक्रिय बेड़ा है, जिसमें सीएनजी बसें, बड़ी इलेक्ट्रिक बसें और 9 मीटर लंबी देवी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. ये बसें आईआईटी दिल्ली द्वारा तैयार संशोधित योजना के अनुसार 426 सिटी रूट्स, 12 एनसीआर रूट्स और 70 देवी बस रूट पर संचालित हो रही हैं. अगले वर्ष तक बसों की संख्या बढ़ाकर 7,000 की जाएगी, जिससे दिल्ली और एनसीआर में परिचालन क्षमता तथा सेवा कवरेज और अधिक सुदृढ़ होगा.

परिवहन विभाग ने सुनिश्चित किया है कि किसी भी मार्ग पर बस सेवा बंद नहीं की गई है. ग्रामीण और बाहरी क्षेत्रों में बस सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से जारी हैं ताकि कोई भी यात्री असुविधा का सामना न करें. नए बस क्यू शेल्टरों का निर्माण डीटीआईडीसीएल द्वारा किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट में जिस मुद्दे का उल्लेख किया गया है, उसे डीटीआईडीसीएल को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है. मीडिया रिपोर्ट में जिन-जिन बस रूटों का उल्लेख किया गया है, उनके संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि सभी मार्गों पर बस सेवाएं सक्रिय और सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं.

वर्तमान में परिवहन निगम की बसें उन सभी निम्नलिखित मार्गों पर सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं : रूट 85 (आनंद विहार आईएसबीटी से Punjabी बाग टर्मिनल), रूट 306 (नेहरू प्लेस टर्मिनल से कल्याणपुरी), रूट 347 (कश्मीरी गेट सिटी टर्मिनल से नोएडा सेक्टर 34/51), रूट 502 (कश्मीरी गेट सिटी बस टर्मिनल से महरौली टर्मिनल), रूट 534 (आनंद विहार आईएसबीटी से महरौली टर्मिनल), रूट 540 (केंद्रीय टर्मिनल से तारा अपार्टमेंट, जी.के.-II), रूट 723 (मंगलापुरी टर्मिनल से आनंद विहार आईएसबीटी), रूट 729 (मोरी गेट टर्मिनल से कापसहेड़ा बॉर्डर), रूट 740 एवं उसका विस्तारित मार्ग (आनंद विहार आईएसबीटी से उत्तम नगर टर्मिनल), रूट 764 (झरोदा कलां बॉर्डर–सत्याम पुरम से नेहरू प्लेस टर्मिनल) और रूट 100A (केंद्रीय टर्मिनल से बादली रेलवे स्टेशन). इसके अतिरिक्त, रूट 727, 850 और आरएल-77 क्लस्टर बस योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं, जिससे सभी क्षेत्रों में सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित हो रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *