
पटना, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Bihar में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हआ है. चुनावी रैलियों और जनसभाओं का दौर जारी है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया में Saturday को एक चुनावी सभा को संबोधित किया और महागठबंधन के घटक दलों के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव को आड़े हाथों लिया.
खगड़िया जिले के अलौली विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन की दो खासियतें हैं भ्रष्टाचार और परिवारवाद. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने Bihar को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया है.
जनसभा में बैठे लोगों से अमित शाह ने पूछा कि फिर से जंगलराज Bihar में लाना है या विकास लाना है? लोगों की प्रतिक्रिया के बाद अमित शाह ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार ही Bihar का विकास कर सकते हैं. महागठबंधन या लाठबंधन, जिनका भ्रष्टाचार का इतिहास रहा है, क्या वे Bihar का विकास कर सकते हैं? केवल नरेन्द्र मोदी और नीतीश बाबू, जिन पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, Bihar का विकास कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार Bihar का समग्र विकास चाहते हैं, लेकिन लालू यादव अपने परिवार की समृद्धि के लिए काम करते हैं. लालू यादव के शासन में हत्या, डकैती, फिरौती, अपहरण और नरसंहार जैसी घटनाएं रोज की बातें थीं. उनके समय में Bihar से उद्योग चले गए और राज्य पिछड़ा बन गया. नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जंगलराज को खत्म किया, परिवारवाद को खत्म किया और सबसे महत्वपूर्ण, Bihar को नक्सलवाद से मुक्त किया.
अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव किसी को विधायक, मंत्री या Chief Minister बनाने के लिए नहीं है. ये चुनाव तय करेगा कि Bihar में फिर से जंगलराज होगा या विकास का राज. लालू-राबड़ी की सरकार में सिर्फ जंगलराज होगा, जबकि राजग की सरकार में Bihar का विकास होगा और पूरे भारत में उसकी पहचान बनेगी.
अमित शाह ने कहा कि लालू यादव चाहते हैं कि उनके बेटे तेजस्वी यादव अगले Chief Minister बनें, जबकि सोनिया गांधी चाहती हैं कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री बनें. Chief Minister नीतीश कुमार की सराहना करते हुए, खगड़िया में अमित शाह ने कहा कि जदयू नेता नीतीश कुमार ने Bihar में विकास की बयार बहायी.
इससे पहले अपने सम्बोधन में अमित शाह ने छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, मैं Bihar के सभी लोगों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि हमारा Bihar जंगलराज से मुक्त रहे, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें और Bihar भविष्य में एक विकसित राज्य बने. यही मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं.
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी