धर्मशाला, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . जिला मुख्यालय धर्मशाला के सदर Police Station में गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के लिए कानूनी पढ़ाई की पाठशाला आयोजित की गई. पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला धर्मशाला की छात्राओं ने पुलिस वेलफेयर वीक के तहत अपने शिक्षकों के साथ Police Station धर्मशाला का दौरा किया. छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, साईबर अपराध, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, यातायात नियमों, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, साइबर सुरक्षा, छेड़छाड़ और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई.
इस मौके पर एसएचओ धर्मशाला की ओर से छात्राओं को विभिन्न विषय के बारे में जानकारी प्रदान की गई. उन्होंने बताया कि इस भ्रमण से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने और बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिली.
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया