‘खरना’ छठ पूजा का दूसरा दिन, संयम और परिवार कल्याण का प्रतीक : मुख्यमंत्री

Chief Minister  डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा साझा तस्वीर.

गुवाहाटी, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . Assam के Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने छठ पूजा के दूसरे दिन ‘खरना’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि ‘खरना’ छठ पूजा का दूसरा दिन है, जो संयम, आत्मसंयम और परिवार के कल्याण का प्रतीक है.

Chief Minister ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आस्था का अद्भुत उदाहरण है. छठ पूजा में श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मइया से अपने परिवार और समाज के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा, “सूर्य देव और छठी मइया से मेरी प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखें.”

डॉ. सरमा ने यह भी कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह लोक आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है, जो Indian संस्कृति की गहराई को दर्शाता है.

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Leave a Comment