सिरसा में लाखों की अफीम के एक साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में अफीम तस्कर.

सिरसा, 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . स्थानीय पुलिस टीम ने सिरसा जिले के गांव मतुवाला वाला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को करीब पांच लाख रुपये की एक किलो 654 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. Superintendent of Police , सिरसा दीपक सहारण ने बुधवार बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान अरदास सिंह उर्फ भोला पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव मतुवाला वाला जिला सिरसा के रुप में हुई है.

उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के गांव मतुवाला की तरफ जा रही थी. इस दौरान पुलिस टीम को गली में से एक युवक अपने हाथ में प्लास्टिक बैग लिए हुए आता हुआ दिखाई दिया. उक्त युवक ने सामने पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मुडक़र भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर उसके हाथ में लिए प्लास्टिक के बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब पांच लाख रुपए की एक किलो 654 ग्राम अफीम बरामद हुई.

Superintendent of Police दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि उक्त अफीम Rajasthan के चित्तौडग़ढ़ से लेकर आया था और उसे रानियां व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई.

तस्कर को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम पता मालूम कर उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा. Superintendent of Police दीपक सहारण ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में आमजन बढ़-चढक़र भाग ले तथा अपने आसपास नशा बेचने वालो की सूचना निसंकोच होकर पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

————–

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Leave a Comment