
लखनऊ, 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में Uttar Pradesh की डबल इंजन सरकार ने गन्ना किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इस निर्णय के अंतर्गत अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा.
उप Chief Minister ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि यह निर्णय न केवल किसानों की आय में अभूतपूर्व वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा. डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ‘समृद्ध किसान-सशक्त Uttar Pradesh’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है.
राजद और सपा दोनों का चाल चरित्र और चेहरा एक जैसाकेशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि सपा और राजद दोनों का चाल, चरित्र और चेहरा एक जैसा ही है. तेजस्वी यादव हों या अखिलेश यादव, दोनों की राजनीति भ्रम, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की है. Bihar और Uttar Pradesh दोनों ने ठान लिया है 2047 तक ऐसे दल सत्ता के इर्द-गिर्द भी नहीं पहुँच पाएंगे, क्योंकि जनता अब सिर्फ़ विकास और सुशासन का राज चाहती है. देश और प्रदेश को जिन दो परिवारों ने लूटा दिन-रात, दोनों ‘बुलेट राजा’ फिर थामे हैं एक दूसरे का हाथ.
उप Chief Minister ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, एक की राजनीति का आधार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध है, तो दूसरे का अस्तित्व Chief Minister नीतीश कुमार के विरोध तक सिमट गया है. परिवारवादी राजनीति और अनर्गल विरोध का हठ अब देश और Bihar की जनता को कतई स्वीकार नहीं है. उन्होंने लिखा कि Bihar और Uttar Pradesh ये दो राज्य कभी अपार संभावनाओं के प्रतीक थे, लेकिन राजद और सपा की राजनीति ने इन्हें अराजकता, भ्रष्टाचार और वंशवाद में जकड़ दिया था. भाजपा और एनडीए ने इस अंधेरे दौर को समाप्त कर इन दोनों राज्यों को विकास, सुशासन और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है.—————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन