बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ सिवान जिले के रघुनाथपुर में सभा स्थल पर सभा करते हुए

पटना / सिवान, 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran) . Bihar विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को सिवान के रघुनाथपुर में Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. शहाबुद्दीन के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में योगी ने राजद और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि Bihar में कुछ माफिया, खानदानी अपराधी व भ्रष्टाचारियों ने मिलकर महागठबंधन बना लिया हैं. योगी के इस वाक्य पर सभा स्थल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा.

योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए राजद उम्मीदवार की ‘खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि’ पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी अपराध को राजनीति का आधार बनाया, वे आज फिर Bihar को पीछे ले जाने का सपना देख रहे हैं. लेकिन अब जनता अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त शासन चाहती है. Bihar में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को सरकार में नहीं आने देना है.

Uttar Pradesh के Chief Minister ने अपने भाषण में धर्म और विकास के मुद्दों को भी साधा. उन्होंने याद दिलाया कि राम मंदिर आंदोलन के समय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने ‘राम रथ यात्रा’ को रोकने का पाप किया था.“ यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, जबकि Bihar में राजद ने भगवान राम के नाम पर चल रहे आंदोलन को दबाने का प्रयास किया था.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष की राजनीति अपराध, तुष्टिकरण और वोट बैंक तक सीमित है. “जब भी मौका मिला, इन्होंने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया. लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने Bihar और यूपी दोनों जगह सम्मान और स्वाभिमान की पहचान वापस दिलाई है. उन्हाेंने कहा कि आज Bihar विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि 6,100 करोड़ की लागत से अयोध्या धाम को सीतामढ़ी से जोड़ने वाले राम-जानकी मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है. “यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक एकता का प्रतीक है.

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है – “जो बच जाता है, यूपी का बुलडोजर उसे पूरा कर देता है. इस पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियों और नारों से उनका जोरदार समर्थन किया. कहा कि आज Bihar में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और गरीब कल्याण योजनाओं की बाढ़ है. विकास के इस दौर में Bihar पीछे नहीं रह सकता. डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के घर, युवाओं के रोजगार और किसानों की समृद्धि के लिए ठोस कदम उठाए हैं.

सीएम योगी ने कहा कि Bihar में अब अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश स्पष्ट हो चुका है. उन्होंने राजद और सपा को अराजकता की राजनीति करने वाला दल बताया. “इन दलों ने जनता को भ्रम में रखकर केवल परिवार का भला किया. लेकिन अब Bihar और यूपी दोनों राज्यों में जनता विकास की राजनीति को चुन चुकी है.

युवाओं को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहचान की लड़ाई अब खत्म हो चुकी है. आज हर Biharी अपने गौरव और स्वाभिमान के साथ देश-दुनिया में जाता है. यह नए भारत और नए Bihar की पहचान है.

सभा के अंत में उन्होंने लोगों से अपील की — “नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार को फिर से बहुमत दिलाएं, ताकि Bihar में विकास की गंगा बहे और अपराध पर बुलडोजर चलता रहे.”

सभा मंच पर सिवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह, दरौली से लोजपा (आर) प्रत्याशी विष्णु देव पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित एनडीए के सभी घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.———————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Leave a Comment