
रांची,29 नवंबर (Udaipur Kiran) . जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में sunday को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच को लेकर काफी उत्साह है. दोनों टीमों ने Saturday को भी मैदान पर जमकर पसीना बहाया और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया.
खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज और नेट प्रैक्टिस देखकर साफ है कि दोनों ही टीमें जीत के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत करना चाहती हैं.
Saturday को फुल टीम प्रैक्टिस के बाद Indian टीम के Captain केएल राहुल ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी कई अहम बातों पर खुलकर चर्चा की.
केएल राहुल ने कहा कि रांची में खेलना हमेशा खास रहा है, क्योंकि यह शहर क्रिकेट की धड़कनों से भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि यह महेंद्र सिंह धौनी का शहर है. यहां क्रिकेट नस-नस में दौड़ता है. अगर माही भाई स्टेडियम में मैच देखने आते हैं, तो वह पल हमारे लिए बहुत खास होगा. यहां दर्शकों का समर्थन हमेशा जबरदस्त रहता है.
पत्रकारों द्वारा किए गए सवालों का जवाब देते हुए राहुल ने टीम संयोजन, विकेट कीपिंग विकल्प और स्पिनर्स के खिलाफ टीम की चुनौतियों पर भी खुलकर बात की. ऋषभ पंत की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि अंतिम निर्णय मैच के दिन ही होगा. पंत भी टीम में है. वह शानदार फॉर्म में हैं. यह कल ही तय हो पाएगा कि वह विकेट कीपिंग करेंगे या सिर्फ बैटिंग पर ध्यान देंगे. टीम उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट इस पर विचार कर रहा है.
Team India हाल के दिनों में स्पिनर्स के खिलाफ कमजोर नजर आई है. इस पर राहुल ने साफ कहा कि टीम इस चुनौती को अच्छी तरह समझती है और इसे सुधारने के लिए निरंतर काम कर रही है. पुराने और अनुभवी बैट्समैन से हम लगातार सीख रहे हैं कि स्पिन को बेहतर कैसे खेलें. आने वाले समय में हम इसमें और मजबूत होंगे. हर सत्र में हम स्पिनरों पर खास फोकस करके प्रैक्टिस कर रहे हैं.
हर परिस्थिति को लेकर हो चुकी है प्लानिंग
बॉलिंग और बैटिंग रणनीति को लेकर राहुल ने ज्यादा खुलासा तो नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि टीम परिस्थिति के अनुसार अपनी प्लानिंग कर चुकी है. उन्होंने बताया कि इस विकेट पर शुरुआत में बैटिंग थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में रन बनाने के अवसर जरूर मिलेंगे. राहुल ने कहा कि डेथ ओवर्स में टीम की बॉलिंग यूनिट काफी मजबूत है और सभी गेंदबाज अपनी-अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं.
राहुल ने कहा कि हमारा ध्येय साउथ अफ्रीका के मजबूत Batsman ी क्रम पर शुरू से दबाव बनाने का रहेगा. बॉलिंग यूनिट इस मैच के लिए तैयार है. स्टेडियम में होने वाली भीड़ को लेकर राहुल ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए इस तरह का माहौल हमेशा उत्साहित करने वाला होता है. यहां के दर्शक ऊर्जा देते हैं, दबाव नहीं. हम उम्मीद करते हैं कि sunday को भारत के समर्थन में पूरा स्टेडियम गूंजेगा. वहीं शहर में हर ओर sunday को होने वाले मैच को लेकर चर्चा है.
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे