
– शराब ठेकेदार से अवैध राशि मांगने का आरोप, वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किया आदेश
भोपाल, 06 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh शासन ने जिला देवास की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में Saturday को वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि मदिरा ठेकेदार दिनेश मकवाना द्वारा आत्महत्या से पूर्व बनाये गए एक वीडियो में उन्होंने आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध राशि की मांग के गंभीर आरोप लगाए हैं.
वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा निलंबन आदेश में कहा गया है कि मंदाकिनी दीक्षित के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर श्रेणी के होने से ऐसे कृत्य शासकीय सेवक के कर्तव्य, दायित्व एवं Madhya Pradesh सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करते हैं. इसी आधार पर Madhya Pradesh सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है. निलंबन अवधि में मंदाकिनी दीक्षित का मुख्यालय कार्यालय आबकारी आयुक्त, ग्वालियर निर्धारित किया गया है. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा.
Chief Minister डॉ. यादव ने दिए प्रकरण में विभागीय जांच के निर्देश
इधर, Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले में एक मदिरा ठेकेदार द्वारा आत्महत्या के पूर्व बनाए गए वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है. उन्होंने Saturday को सोशल मीडिया पर कहा कि यह प्रकरण प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर श्रेणी का है. Chief Minister डॉ. यादव के निर्देश पर इस मामले में देवास की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. Chief Minister डॉ. यादव के निर्देश पर सहायक आयुक्त के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ की गई है.
गौरतलब है कि शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना (निवासी कनाडिया, इंदौर) ने आठ नवंबर को जहर खाकर आत्महत्या की थी. मरने से पहले बनाए वीडियो में उसने कहा था कि मेरे पास 14 करोड़ का काम है. यहां एसी (असिस्टेंट कमिश्नर) मैडम मंदाकिनी दीक्षित हैं, वे मुझसे पैसे की डिमांड करती हैं. पांच दुकानों का साढ़े सात लाख रुपये महीना मांगती हैं. मैं 20-22 लाख दे चुका हूं, लेकिन अब त्रस्त होकर जान दे रहा हूं.
असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर मंदाकिनी दीक्षित ने देवास एसपी को 24 नवंबर को शिकायती आवेदन दिया था. इसमें उन्होंने कहा कि दिनेश मकवाना की मां संतोष मकवाना ने बृजेश मकवाना और लेखराज पटेल के साथ मिलकर मेरे सब इंस्पेक्टर से संपर्क किया. उन्हें धमकी दी कि उनके पास दिनेश का मेरे खिलाफ बनाया गया वीडियो है. अगर दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो इसे वे मीडिया में सर्कुलेट कर देंगे.
इस मामले में देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा था कि मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है. आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित ने भी Superintendent of Police को आवेदन दिया है, जिसकी जांच की जा रही है. अगर कुछ भी पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी. इंदौर में ठेकेदार दिनेश मकवाना के परिजन ने शिकायत की है. उस पर भी सुनवाई कर एक्शन लिया जाएगा.
(Udaipur Kiran) तोमर