
कोलकाता, 06 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बाबरी विध्वंस की बरसी पर Chief Minister ममता बनर्जी ने एकता का संदेश दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इशारे इशारे में दक्षिणपंथी राजनीतिक दलों पर भी हमला बोला.
उन्होंने Saturday को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि कुछ राजनीतिक दल जानबूझकर अशांति पैदा करना चाहते हैं, लेकिन इस प्रयास के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी रहेगी.
Chief Minister ने संदेश की शुरुआत में सभी को संहति (एकता) दिवस और संप्रीति दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि बंगाल की संस्कृति हमेशा मिलजुल कर रहने और भाईचारे की रही है, इसलिए किसी भी तरह की विभाजनकारी राजनीति को राज्य स्वीकार नहीं करेगा. उनके अनुसार सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को सुरक्षित माहौल मिले और सामाजिक एकता बनी रहे.
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अफवाहों और आपसी अविश्वास को बढ़ावा देने वाली ताकतों को राज्य के लोग कभी सफलता नहीं पाने देंगे. ममता का कहना है कि बंगाल विविधता में एकता का प्रतीक है और इसी विरासत को बचाए रखने के लिए सभी को साथ खड़ा रहना होगा.
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर