(अपडेट) मप्र के बालाघाट में मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष 10 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

समर्पण करने वाले नक्सलियों का Chief Minister  के साथ सामूहिक चित्र
Chief Minister  के समक्ष नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Chief Minister  के समक्ष नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

– सतत निगरानी, सघन जांच और कार्रवाई से तेज़ी से घटा है नक्सली दायरा : Chief Minister डॉ. यादवभोपाल, 07 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के बालाघाट जिले में Chief Minister डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद के सफ़ाये की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है. Chief Minister के समक्ष बालाघाट में sunday को 10 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया. इनमें चार महिला नक्सली भी शामिल हैं. इन दस नक्सलियों पर विभिन्न राज्यों में कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

Chief Minister डॉ. यादव ने उन्हें संविधान की प्रति प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ा. आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपने हथियार Chief Minister को सौंपे. आत्म समर्पण करने वालों में इन दस नक्सलियों 62 लाख का सबसे बड़ा इनामी 50 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ कबीर उर्फ सोमा सोढी पुत्र उंग्गा सोढी, निवासी पुलमपाढ थाना गुल्लापल्ली जिला सुकमा, (Chhattisgarh) शामिल है.

इस अवसर पर Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सरकार तक Madhya Pradesh को नक्सल मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. सतत निगरानी, सघन जांच और कार्रवाइयों से प्रदेश में नक्सली दायरा तेज़ी से घटा है. उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति को हथियार उठाने की अनुमति नहीं है. उन्होंने नक्सलियों से आह्वान किया कि वे सरकार की पुनर्वास नीति अपनाएं. सरकार उनके जीवन को सुरक्षित करने, विकास सुनिश्चित करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

Chief Minister डॉ. यादव ने अधिकारियों और जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि एंटी नक्सल अभियान को लगातार सशक्त और सुदृढ़ किया जा रहा है. प्रदेश में 15 नवीन अस्थायी कैंप और विशेष सहयोगी दस्ता के 882 पद स्वीकृत किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुनर्वास के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पिछले वर्ष 46 एकल सुविधा केंद्र खोले गए. इन केंद्रों के माध्यम से रोजगार, वन अधिकार पत्र और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. Chief Minister ने शहीद आशीष शर्मा की वीरता को नमन करते हुए कहा कि कर्तव्यपथ में उत्कृष्टता से कार्य करने वाले 328 हॉक फोर्स सहित पुलिस अधिकारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है. उन्होंने कहा कि जो कानून की राह अपनाते हैं, उनकी पुनर्वास की चिंता सरकार की है.

मप्र के डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि Chief Minister डॉ. यादव के नेतृत्व में एंटी नक्सल अभियान को सशक्त किया गया है. नए कैंप स्थापित किए गए हैं, हॉक फोर्स और पुलिस बल में वृद्धि की गई है. साथ ही अधिकारियों और जवानों को सतत प्रोत्साहन दिया जा रहा है. इन कार्रवाइयों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी नक्सल समर्पण लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं और नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है. Madhya Pradesh पुलिस निर्धारित समय-सीमा में नक्सल मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा और बालाघाट के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे.

इन नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

– 50 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ कबीर उर्फ सोमा सोढी पुत्र उंग्गा सोढी, निवासी पुलमपाढ थाना गुल्लापल्ली जिला सुकमा, छग (Chhattisgarh), इनाम राशि 62 लाख रुपये.

– 42 वर्षीय राकेश ओडी उर्फ मनीष पुत्र समरत ओडी, निवासी ग्राम झंडेपार (बोट्टेकसा) थाना कोरची जिला गडचिरौली (Maharashtra), इनाम राशि 14 लाख रुपये.

– 30 वर्षीय लालसिंह मरावी उर्फ सींगा उर्फ प्रवीण पुत्र भीमा माता ऊंगी, निवासी छोटे गुडरा थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा, (Chhattisgarh)), इनाम राशि 14 लाख रुपये.

– 26 वर्षीय शिल्पा नुप्पो पुत्री जोगा माता ..बीमे.., निवासी बुडिया बट्टुम थाना बासीगुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर, (Chhattisgarh)), इनाम राशि 14 लाख रुपये.

-26वर्षीय सलीता उर्फ सावित्री अलावा पुत्री लकमु माता चिको, निवासी सीनागेलोर थाना बासागुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर, (Chhattisgarh)), इनाम राशि 14 लाख रुपये.

-30वर्षीय नवीन नुप्पो उर्फ हिडमा पुत्र नंगा माता बीमे, निवासी बोडकेल तहसील कोंटा (जगरगुंडा) जिला सुकमा, (Chhattisgarh)), इनाम राशि 14 लाख रुपये.

-26 वर्षीय जयशीला उर्फ ललीता ओयम पुत्री समलु माता देवे, निवासी तरैम थाना बासागुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर, (Chhattisgarh)), इनाम राशि 14 लाख रुपये.

– 30 वर्षीय विक्रम उर्फ हिडमा वट्टी पुत्र तकमा माता पीसे, निवासी मडपे दुल्लोड थाना 4 थाना चिंता गुफा जिला सुकमा, (Chhattisgarh)), इनाम राशि: 14 लाख रुपये.

– जरिना उर्फ जोगी मुसाक पुत्री अंदल माता कोशी, निवासी मुरंगा थाना गंगलुर जिला बिजापुर, (Chhattisgarh)), इनाम राशि 14 लाख रुपये.

– 32वर्षीय समर उर्फ समारू उर्फ राजु अतरम पुत्र सन्नु माता सुमरी, निवासी इंड्री तहसील बैरमगढ जिला बीजापुर, (Chhattisgarh)), इनाम राशि 14 लाख रुपये.

उल्लेखनीय है कि विगत एक नवंबर 2025 को भी Maharashtra–Madhya Pradesh-Chhattisgarh (एम.एम.सी.) जोन की एक हार्डकोर सशस्त्र महिला नक्सली सुनीता पुत्री बिसरू ओयाम, निवासी गोमवेटा (Chhattisgarh) ने शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति पर विश्वास जताते हुए बालाघाट जिले में इंसास राइफल तथा हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया था. वह मलाजखंड–दर्रेकसा दलम में एसीएम थी और Madhya Pradesh, गोंदिया एवं राजनांदगांव डिविजन में सक्रिय थी.

सुनीता पर Chhattisgarh, Maharashtra और Madhya Pradesh में कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था. यह Madhya Pradesh आत्मसमर्पण, पुनर्वास सह राहत नीति-2023 के अंतर्गत पहला ऐसा आत्मसमर्पण था. इस प्रकरण ने प्रदेश में नक्सली ढांचे के कमजोर होने के संकेत पहले ही स्पष्ट कर दिए थे. हाल के महीनों में Madhya Pradesh में सुरक्षा बलों का दबाव लगातार प्रभावी रहा है. Maharashtra–Madhya Pradesh-Chhattisgarh (एमएमसी) जोन के प्रवक्ता अनंत उर्फ विकास नगपुरे पहले ही अपने दस सशस्त्र साथियों के साथ समर्पण कर चुका है, जिससे इस क्षेत्र में नक्सलियों का आधार और भी कमजोर हुआ है. वर्ष 2025 में अब तक बालाघाट जोन में सुरक्षा बलों ने सर्वाधिक दस हार्डकोर नक्सलियों को मुठभेड़ों में ढेर किया है, जिन पर एक करोड़ 86 लाख रुपये का इनाम घोषित था. प्रदेश पुलिस के बढ़ते दबाव के परिणामस्वरूप हाल ही में एमएमसी जोन के लगभग 17 नक्सली सीमावर्ती राज्यों Maharashtra एवं Chhattisgarh में आत्मसमर्पण कर चुके हैं.__________________

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment