एसआईआर के विराेध में प्रदर्शन करने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

सर्किट हाऊस से निकलते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

वाराणसी, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . वाराणसी में सर्किट हाउस के बाहर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. sunday को यूथ कांग्रेस के घोषित प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां जुटे थे. जैसे ही कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए बाहर आए उन्हें कैंट थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया और वाहन में बैठाकर ले गए.

वहीं सर्किट हाऊस में मौजूद यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु को कैंट पुलिस ने नजरबंद कर लिया. उदय भानु ने कहा कि Uttar Pradesh में प्रदर्शन पर रोक लगा रखे हैं, यह सही बात नहीं है. हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. एसआईआर को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा, Uttar Pradesh की सरकार फिर चाहे जो भी कर लें.

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Leave a Comment