
भागलपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिले में ठंड का असर अब दिखने लगा है. तापमान गिरने से कनकनी काफी भी बढ़ गई है.
घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने 25 दिसंबर तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों की कक्षाएं सुबह नौ से शाम चार बजे चलाने का आदेश दिया है. यह आदेश प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा. प्री-बोर्ड और बोर्ड Examination ओं के लिए आयोजित विशेष कक्षाएं एवं Examination एं पूर्ववत होंगी.
Saturday को अधिकतम 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से यह इस माह का अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा. पछुआ हवा 6.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में महज चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है. भागलपुर में ठंड और बढ़ेगी. अन्य जिलों की तुलना में कोहरे का असर कम रहेगा. Saturday को सुबह से कोहरा छाये रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल भागलपुर में ठंड के और बढ़ेंगे. सबौर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा. सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाएगी. दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकल सकती है. हवा की गति कम रहने के कारण फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन ठंड का एहसास लगातार बना रहेगा. रात के समय सर्दी का असर ज्यादा रहेगा.
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर