
रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने प्रोविंशियल फादर अजीत खेस से शिष्टाचार मुलाकात कर Monday को क्रिसमस पर्व की बधाई दी. इस अवसर पर राय ने कहा कि क्रिसमस प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है, जो आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है.
उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व लोगों को आपस में जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं. मौके पर उन्होंने शिक्षा, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और समाज सेवा के क्षेत्र में चर्च के योगदान की सराहना की. इस अवसर पर प्रोविंशियल फादर अजीत खेस ने अजय राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, सहयोग और सद्भाव के माध्यम से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर सभी के लिए शांति और खुशहाली की कामना की.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar